मध्यप्रदेश : पुलिस रिमांड के दौरान हुई युवक की मौत से भड़के ग्रामीण, थाने का घेराव कर तोड़फोड़

By: Ankur Tue, 07 Sept 2021 6:50:09

मध्यप्रदेश : पुलिस रिमांड के दौरान हुई युवक की मौत से भड़के ग्रामीण, थाने का घेराव कर तोड़फोड़

मध्यप्रदेश के खरगोन में पुलिस रिमांड के दौरान चोरी के एक आरोपी की सोमवार रात मौत हो गई। पुलिस पर आरोप लगे हैं कि पिटाई की वजह से युवक की मौत हुई हैं। पुलिस रिमांड के दौरान हुई युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हमला बोल दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर है। बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। एसडीएम ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण थी, लेकिन अब धीरे-धीरे नियंत्रण में है।

बताया जा रहा है कि पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस ने चोरी के एक आरोपी की पिटाई की थी, जिससे सोमवार रात उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह 10 बजे सैकड़ों की संख्या में आए लोगों ने जिले के बिस्टान थाने में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा मचाया। पुलिस ने फिलहाल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालात अब भी तनावपूर्ण है।

ये भी पढ़े :

# उत्तराखंड : वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने की तारीख गुजरने के बाद भी चार लाख लोगों ने नहीं लगवाया टीका

# चंडीगढ़ : घर में घुसकर चाकू की नोक पर पूर्व मिस इंडिया अर्थ अलंकृता सहाय से छह लाख रुपये की लूट

# उत्तरप्रदेश : कंचे खेलने के दौरान ढही कच्ची दीवार, तीन बच्चों की मौत, दो घायल

# शिमला : दूध की थैली के लेनदेन को लेकर उठा विवाद, कारोबारी के पेट में घोंप दिया चाकू

# हरियाणा : मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारकर पकड़ी घर में चल रही शराब की भट्ठी, एक गिरफ्तार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com